अमर उजाला
Sun, 5 April 2026
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' की कमाई में तीसरे वीकएंड पर इजाफा हुआ है।
शनिवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही थी।
17 दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 985.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
रणवीर सिंह की फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1564.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म अभी भी 'दंगल', 'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' से पीछे है।
बॉक्स ऑफिस पर फिर बढ़ी 'धुरंधर 2' की रफ्तार, जानें 16वें दिन का कलेक्शन