अमर उजाला
Sat, 27 December 2025
पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर' ने अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई है।
22वें दिन रणवीर सिंह की अदाकारी वाली इस फिल्म ने 15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
ओपनिंग डे पर इसने 28 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
पहले हफ्ते में इसने 207.25, दूसरे हफ्ते में 253.25 और तीसरे हफ्ते में 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
इस तरह से फिल्म ने अब तक कुल 648.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार हैं।
आदित्य धर फिल्म के निर्देशक और लेखक हैं। वह इसके निर्माताओं की टीम में भी शामिल हैं।
अनन्या पांडे ने बिकिनी में दिए पोज, अपनी फिल्म को लेकर कही ये बात