अमर उजाला
Sun, 28 December 2025
रिलीज के बाद से ही 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है।
चौथे शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है और इसकी कमाई बढ़ी है।
23वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
पहले दिन 28 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने दूसरे रविवार को सबसे ज्यादा 58 करोड़ रुपये कमाए थे।
पहले हफ्ते में इसने 207.25, दूसरे हफ्ते में 253.25 और तीसरे हफ्ते में 172 करोड़ रुपये कमाए।
इस तरह से फिल्म ने अब तक कुल 668 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
ग्लोबली इस फिल्म ने 1026 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
यह फिल्म इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
'धुरंधर' ने वर्ल्डवाइड तोड़ा रिकॉर्ड, जानें 22वें दिन का कलेक्शन