अमर उजाला
Sat, 13 December 2025
रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचाए हुए है।
फिल्म पहले दिन से ही अपना दमदार प्रदर्शन कर रही है और तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है।
यही कारण है कि 3 दिन में 100 करोड़ और 5 दिन में 150 करोड़ कमाने वाली फिल्म ने सात दिनों में 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया।
अब फिल्म ने आठवें दिन भी दमदार कलेक्शन करते हुए 32 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इसके साथ ही ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन आठ दिनों में 239.25 करोड़ रुपए हो गया है।
इस शुक्रवार को ‘किस किसको प्यार करूं’ और ‘अखंडा 2’ की रिलीज के बाद भी ‘धुरंधर’ की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा।
जिस रफ्तार से ‘धुरंधर’ आगे बढ़ रही है, उसे देखकर लगता है कि फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के आंकड़े को भी छू लेगी।
आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस स्पाई-थ्रिलर में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और सारा अर्जुन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।
'किस किसको प्यार करूं 2' की हुई धीमी शुरुआत, जानें पहले दिन की कमाई