अमर उजाला
Wed, 10 December 2025
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।
फिल्म ने शुरुआती पांच दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना रखा है।
3 दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म अब पांच दिनों में 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।
फिल्म ने पांचवें दिन मंगलवार को 26.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ये उसके चौथे दिन के कलेक्शन से भी ज्यादा है।
वहीं बुधवार को भी खबर लिखे जाने तक फिल्म 57 लाख रुपए जुटा चुक है। ये अभी शुरुआती आंकड़ा है।
इस तरह से खबर लिखे जाने तक फिल्म 153.32 करोड़ रुपए का कुल कलेक्शन कर चुकी है।
फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, वो जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
‘धुरंधर’ को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स से भी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं। यही कारण है कि फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
‘धुरंधर’ की सफलता से गदगद राकेश बेदी, शेयर की बीटीएस फोटोज