अमर उजाला
Sun, 7 December 2025
रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।
फिल्म ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की।
मेकर्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 28.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
इसके साथ ही यह रणवीर सिंह की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। जबकि साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी।
अब फिल्म के दूसरे दिन की भी कमाई सामने आ गई है। सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर’ ने दूसरे दिन 33 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
इस तरह से दो दिनों में ही ‘धुरंधर’ 50 करोड़ के पार हो गई। जबकि तीसरे दिन रविवार को भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है।
खबर लिखे जाने तक ही ‘धुरंधर’ ने रविवार को तीसरे दिन 2.31 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। इसे मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 63.91 करोड़ रुपए हो गया है।
फिल्म की रफ्तार देखकर ये उम्मीद की जा रही है कि रविवार को फिल्म अपने शुरुआती दोनों दिनों से अधिक कमाई कर सकती है।
फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनन्या पांडे ने बिकिनी में दिए पोज