अमर उजाला
Tue, 9 December 2025
रणवीर सिंह की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा माहौल बनाया है कि वीकेंड के बाद भी इसका असर कम होने का नाम नहीं ले रहा।
फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन से रफ्तार पकड़ ली थी और अब वीक डेज में भी इसके कलेक्शन दर्शाता है कि दर्शक इसे लेकर कितने उत्साहित हैं।
रणवीर सिंह लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर लौटे और उनकी यह वापसी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
फिल्म की अब तक की कमाई पर नजर डाले तो फिल्म ने पहले दिन 28 करोड़ की शानदार ओपनिंग की थी।
इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन फिल्म ने फिल्म ने 32 और 43 करोड़ का कलेक्शन किया।
अब चौथे दिन यानी सोमवार को भी फिल्म ने करीब 23 करोड़ कमा लिए हैं जिसके बाद अब फिल्म का कलेक्शन 126.24 करोड़ पहुंच गया है।
फिल्म में रणवीर के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आ रहे हैं।
आशीष चंचलानी की सीरीज ‘एकाकी’ के इवेंट्स पर लगा क्रिएटर्स का मेला