अमर उजाला
Sun, 14 December 2025
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर दस दिन हो चुके हैं। फिल्म की कमाई हर दिन बढ़ती जा रही है।
शनिवार को ‘धुरंधर’ सबसे ज्यादा कलेक्शन करने में कामयाब रही।
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने शनिवार को 53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 28 करोड़ रुपये था।
अब तक फिल्म ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन 292.75 करोड़ रुपये हो चुका है।
जिस गति से यह फिल्म कलेक्शन कर रही है, उससे लगता है कि रविवार को 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।
आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ एक स्पाई एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इसमें संजय दत्त ने भी एक अहम रोल किया है।
रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में राकेश बेदी, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और डेनिश पंडोर जैसे उम्दा एक्टर्स भी फिल्म में नजर आए।
'धुरंधर' के आगे पस्त हुई 'किस किसको प्यार करूं 2', जानें फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन