क्या मुथैया मुरलीधरन ने किया 'तौबा तौबा' गाने पर डांस, जानें वीडियो की सच्चाई
अमर उजाला
Thu, 1 August 2024
Image Credit : इंस्टाग्राम @mr.kiranj
'बैड न्यूज' फिल्म के गाने 'तौबा तौबा' किए गए विक्की कौशल के डांस स्टेप काफी वायरल हो रहे हैं, अब तक लाखों सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने पर वीडियो बना चुके हैं, अब इसी गाने पर बनी एक वीडियो काफी वायरल हो रही है
Image Credit : इंस्टाग्राम @mr.kiranj
वायरल वीडियो में जो शख्स दिखाई दे रहा है, कुछ लोग उसे श्रीलंका के पूर्व स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन समझ रहे हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @mr.kiranj
लेकिन हकीकत कुछ और ही है, दरअसल, जो शख्स डांस करता हुआ दिख रहा है, वो कोरियोग्राफर किरण जोपले हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @mr.kiranj
किरण जोपले का चेहरा मुरलीधरन से मिलने के कारण लोग इस वीडियो को देखकर दंग रह गए थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @mr.kiranj
बता दें कि किरण जोपले नासिक के रहने वाले हैं, लेकिन अब मुंबई में बस चुके हैं, वो लोगों को डांस सीखाते हैं और अलग-अलग शहरों में वर्कशॉप भी लेते हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @mr.kiranj
किरण जोपले के इंस्टाग्राम पर 3,63,000 से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वहीं उनके यूट्यूब चैनल पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @mr.kiranj
बेटी मालती ने प्रियंका चोपड़ा को दिया भावुक पल का तोहफा