अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
हाल ही में हुए पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर भी लोग अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की बॉलीवुड में कमबैक फिल्म ‘अबीर गुलाल’ भी अटक गई।
हालांकि, कई बॉलीवुड फिल्में ऐसी भी हैं जिन्हें पाकिस्तान में काफी पसंद किया गया है। जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में हैं शामिल।
2015 में आई इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘तमाशा’ को पाकिस्तान में काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने वहां साढ़े आठ करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ भी पाकिस्तान में काफी हिट रही थी। फिल्म ने लगभग 8.80 करोड़ की कमाई करके सफलता हासिल की थी।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ ने पड़ोसी मुल्क में तकरीबन 9 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया था।
नाना पाटेकर, अनिल कपूर और जॉन अब्राहम की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम बैक’ भी पाकिस्तानियों को खूब पसंद आई थी। फिल्म ने लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपए कमाए थे।
2015 में आई शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले’ ने पाकिस्तानियों के दिलों पर भी राज किया था। फिल्म ने वहां पर करीब 20 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘पीके’ ने पाकिस्तान में भी कमाल दिखाया था। फिल्म ने पड़ोसी मुल्क में 20 करोड़ से भी अधिक की कमाई की थी।
भाईजान सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ में सलमान मुन्नी नाम के किरदार को पाकिस्तान छोड़ने जाते हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म को पाकिस्तानियों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ने लगभग 23 करोड़ रुपए कमाए थे।
धूम सीरीज की तीसरी फिल्म ‘धूम 3’ में आमिर खान ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। इस फिल्म ने पाकिस्तान में तकरीबन 25 करोड़ रुपए कमाए थे और सफल हुई थी।
इन फिल्मों में पाकिस्तानियों की करतूत देख खौल उठेगा खून, फिर भारतीय सेना की बहादुरी ने इन्हें चटाई धूल