जानिए दिनेश विजन के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्मों का हाल
अमर उजाला
Wed, 24 July 2024
Image Credit : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म निर्माता दिनेश विजन अपने हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स से दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रहे हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
इसी सिलसिले में उनकी नई फिल्म 'स्त्री 2' 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होने वाली है, इसके प्रदर्शन का तो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा, उससे पहले इस यूनिवर्स की बाकी फिल्मों का हाल जान लेते हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
फिल्म 'स्त्री' का बजट केवल 30 करोड़ रुपए था, सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 182 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था, वहीं, भारत में इसने 167 करोड़ रूपये कमाए थे, इस तरह दिनेश विजन के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी
Image Credit : इंस्टाग्राम @maddockfilms
अमर कौशिक द्वारा निर्देशित 'भेड़िया' ने वर्ल्डवाइड 94.91 करोड़ रूपये कमाए थे और भारत में इसने 81.41 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था, इसका बजट 60 करोड़ का था
Image Credit : इंस्टाग्राम @maddockfilms
'रूही' भी दिनेश विजन के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की ही फिल्म है, इसने भारत में कुल 25.7 करोड़ रूपये का कारोबार किया था और वर्ल्डवाइड 28.7 करोड़ रूपये कमाए थे
Image Credit : इंस्टाग्राम @rajkummar_rao
बिना किसी बड़ी स्टारकास्ट की फिल्म 'मुंजा' ने सभी को चौंकाते हुए वर्ल्डवाइड 125.43 करोड़ रूपये की कमाई की थी, इसने भारत में 102 करोड़ रूपये कमाए थे और फिल्म पर सुपरहिट का ठप्पा लगा था