सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के बाद कहां व्यस्त हैं दीपिका कक्कड़?

अमर उजाला

Tue, 25 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम

दीपिका कक्कड़ एक लंबे ब्रेक के बाद रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आईं। इस शो के जरिए उन्होंने टीवी की दुनिया में वापसी की थी। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कुछ समय तक दीपिका ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में बनी रहीं। लेकिन हेल्थ प्रॉब्लम की वजह से शो को बीच में ही छोड़ दिया। 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ms.dipika

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के बाद दीपिका क्या कर रही हैं? वह कहां व्यस्त हैं, जानिए। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

कुकिंग रियालिटी शो से अलग होने के बाद दीपिका अपने व्लॉग चैनल में लाइफस्टाइल वीडियो पोस्ट कर रही हैं। इन वीडियो को दीपिका के फैंस खूब पसंद करते हैं। 

Image Credit : इंस्टाग्राम

हाल ही में अपने व्लॉग चैनल पर दीपिका कक्कड़ ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने ससुराल वालों के साथ अपनी मम्मी का जन्मदिन मनाती दिखीं। इस मौके पर दीपिका के पति शोएब इब्राहिम भी मौजूद दिखे। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@ms.dipika

साथ ही रमजान चल रहे हैं तो अपने ससुराल वालों और पति इब्राहिम के लिए लजीज पकवान भी दीपिका ने बनाए। रोजा खोलने के बाद परिवार के साथ मिलकर दीपिका ने ये लजीज पकवान खाए। ये वीडियो भी अपने व्लॉग चैनल पर दीपिका ने साझा किया है।  

Image Credit : सोशल मीडिया

दीपिका और इब्राहिम की शादी को लगभग आठ साल हो चुके हैं, इनका एक प्यारा सा बेटा भी है।

Image Credit : इंस्टाग्राम

नीली साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं श्रीलीला

इंस्टाग्राम- श्रीलीला
Read Now