अमर उजाला
Sat, 26 April 2025
हाल ही में शोएब इब्राहिम सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हुए। दरअसल, कश्मीर से सुरक्षित वापस लौटने को लेकर एक्टर ने पोस्ट की थी। इसमें कुछ ऐसा भी लिखा था, जिससे लोग नाराज हो गए।
मामला कुछ ऐसा है कि पहलगाम हमले के बाद शाेएब ने एक पोस्ट की, जिसमें दिल्ली में सुरक्षित पहुंचने की बात लिखी। साथ ही पोस्ट में एक्टर ने लिखा था कि उनका अगला व्लॉग जल्द आएगा। यही बात दर्शकों को बुरी लग गई।
हाल ही में शोएब ने ट्रोलिंग पर अपना पक्ष रखा है। वह बताते हैं कि कई लोग हैं, जो फालोअर्स भी नही हैं, फिर भी अपमान जनक शब्द लिख रहे हैं।
शोएब का कहना है कि कई लोग, उन्हें पाकिस्तान जाने को बोल रहे हैं, खूब ट्रोल कर रहे हैं।
शोएब कहते हैं कि उन्हें और दीपिका कक्कड़ को अक्सर ट्रोल किया जाता है। पहनावे से लेकर खान-पान तक, हर बात पर ट्रोलिंग होती है। इस बात का उन्हें काफी बुरा लगता है।
शोएब वैसे तो टीवी सीरियल में काम करते हैं। साथ ही वह दीपिका कक्कड़ यानी अपनी पत्नी के साथ व्लॉग में भी आते हैं।
शोएब और दीपिका की शादी को काफी समय हो चुका है, इनका एक प्यारा बेटा भी है। दीपिका अपना अधिकतर समय अपने परिवार और बच्चे को देती है।
'अबीर गुलाल' से विवादों में आईं रिद्धि डोगरा की देखें मशहूर फिल्में