नॉर्थ और साउथ के बड़े अभिनेताओं की बात हो रही हो तो दो ऐसे नाम हैं, जिनका जिक्र उस बातचीत में आने की पूरी-पूरी संभावना है
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
वे दो नाम हैं- सलमान खान और प्रभास, दोनों के चाहने वाले बड़ी संख्या में मौजूद है, दोनों की फिल्में आने से पहले ही तगड़ा माहौल बन जाता है
Image Credit : इंस्टाग्राम@actorprabhas
इन दोनों कलाकारों पर बात करते हुए आदिपुरुष और तान्हाजी बनाने वाले निर्देशक ओम राउत ने एक बयान दिया है
Image Credit : इंस्टाग्राम @omraut
ओम राउत ने कहा कि सलमान खान और प्रभास की अगर कुछेक फिल्में ना चलें तो उससे दोनों की इमेज पर कोई फर्क नहीं पड़ता है
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
ओम राउत ने दोनों को फ्लॉप प्रूफ स्टार करार दिया, उन्होंने कहा कि दोनों ही अभिनेताओं की अपने-अपने प्रशंसकों के बीच में बढ़िया इमेज है
Image Credit : इंस्टाग्राम@actorprabhas
प्रभास की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो आने वाले दिनों में राजा साहब, सलार 2 और हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बन रही एक फिल्म में नजर आएंगे, वहीं, सलमान खान को अगले साल ईद के मौके पर सिकंदर फिल्म में देखा जाएगा
Image Credit : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
बॉलीवुड फिल्मों में भी मनाया गया गणेश चर्तुर्थी का उत्सव