अमर उजाला
Fri, 10 April 2026
महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी खूब चर्चा में रही। केरल के फरमान से शादी करने के कारण वह विवादों में भी घिर गई।
जिस डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने महाकुंभ वायरल गर्ल को फिल्मों में काम दिया था, उन्होंने आरोप लगाया था कि उसकी शादी लव जिहाद का मामला है।
महाकुंभ वायरल गर्ल का परिवार भी इस शादी के खिलाफ था। परिवार ने यह भी कहा कि वह नाबालिग है इसलिए शादी वैध नहीं है।
हाल ही में राष्ट्रीय जनजाति आयोग (NCST) की जांच में खुलासा हुआ कि शादी के समय महाकुंभ वायरल गर्ल की उम्र महज 16 वर्ष 2 माह थी।
जांच के बाद मध्य प्रदेश के महेश्वर थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
इसी मामले पर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी प्रतिक्रिया दी है। एक वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘मैं पहले ही कह रहा था कि वह नाबालिग है। उसे प्यार के नाम पर फंसाया गया।’ सनोज मिश्रा ने ही फरमान पर आरोप लगाए थे कि उसने महाकुंभ वायरल गर्ल के साथ लव जिहाद किया है।
अपनी पोस्ट में डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने महाकुंभ वायरल गर्ल के मामले में हुई जांच पर खुशी जाहिर की। अपने पोस्ट के कैप्शन में भी लिखा, ‘वह नाबालिग साबित हुई। सत्य की जीत हो रही है।’
वह पोस्ट में आगे लिखते हैं, ‘लव जिहाद का खुलासा हो रहा है। फरमान जाएगा जेल।’ बता दें कि फरमान से शादी के बाद महाकुंभ वायरल गर्ल ने भी सनोज मिश्रा पर छेड़छाड करने के आरोप लगाए थे।
बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती दिखीं प्रीति जिंटा