अमर उजाला
Sun, 13 April 2025
आज निर्देशक सतीश कौशिक का जन्मदिन है। वह निर्देशक होने के साथ बेहतरीन अभिनेता भी थे। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के उन निर्देशकों की जो अभिनेता भी हैं।
फरहान अख्तर
फरहान अख्तर सबसे ज्यादा 'भाग मिल्खा भाग' में अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वह बेहतरीन निर्देशक भी हैं। उन्होंने फिल्म 'दिल चाहता है' के अलावा कई फिल्मों का निर्देशन किया है।
करण जौहर
करण जौहर सबसे ज्यादा अपने निर्देशन काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 'कभी खुशी कभी गम' का निर्देशन किया है। उन्होंने 'ओम शांति ओम' और 'फैशन' जैसी फिल्मों में अभिनय किया है।
अनुराग कश्यप
अनुराग कश्यप को बॉलीवुड में सबसे ज्यादा निर्देशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने 'ब्लैक फ्राइडे' और 'अगली' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। वह 'भूतनाथ रिटर्न्स' में अदाकारी करने के लिए जाने जाते हैं।
फराह खान
फराह खान को सबसे अच्छी निर्देशक के लिए 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है। हालांकि फराह ने अभिनय भी किया है। उन्होंने अपनी ही फिल्म 'मैं हूं ना' में अदाकारी की है।
राकेश रोशन
राकेश रोशन एक अभिनेता के तौर पर मशहूर हैं। उन्होंने 'मन मंदिर' और 'खेल खेल में' फिल्मों में अभिनय किया है। राकेश रोशन सबसे ज्यादा 'कृष फ्रेंचाइजी' की फिल्मों का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं।
ऑफ शोल्डर ड्रेस में प्रणिता सुभाष ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें