दिव्या के हाथों में सजी अपूर्व के नाम की मेहंदी 'बिग बॉस' फेम दिव्या अग्रवाल इन दिनों सुर्खियों में हैं जल्द ही दिव्या बिजनेसमैन अपूर्व पंडगावकर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं आज सोशल मीडिया पर दिव्या की मेहंदी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं पीले रंग के लिबास में दिव्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं दिव्या ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों में परांदी और गले में एक प्यारा सा हार पहना है वहीं, दूल्हे राजा अपूर्व गुलाबी कुर्ते में काफी हैंडसम दिख रहे हैं c