अमर उजाला
Tue, 28 May 2024
अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और उनके बिजनेसमैन पति अपूर्वा पडगांवकर की शादी को छह महीने भी नहीं हुए कि दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ने लगी हैं
इन चर्चाओं का दौर तब शुरू हुआ जब बीते दिन दिव्या ने अपनी शादी की तस्वीरें अचानक इंस्टाग्राम से डिलीट कर डालीं
दिव्या ने इंस्टा स्टोरी पर नोट लिखा है, 'मैंने 2500 पोस्ट डिलीट किए, लेकिन लोगों ने सिर्फ शादी की तस्वीरें न दिखने पर ही रिएक्ट किया, ये मजेदार है कि लोग कैसे देखते हैं और मुझसे क्या उम्मीद करते हैं'
दिव्या ने आगे लिखा, 'तलाक या बच्चा!' लोग क्या उम्मीद कर रहे हैं? हालांकि, इसमें से कुछ नहीं हो रहा है, सच्चाई तो ये है कि प्रोइफल पर जो मेरा पहला पोस्ट पिन किया हुआ है, मैं अब उसके बारे में ही बात करना चाहती हूं'
बॉलीवुड फिल्मों को महबूब खान ने दी थी नई दिशा