अमर उजाला
Sat, 11 October 2025
टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री ने करवा चौथ त्यौहार की झलक दिखाई है, जिसमें वो पति विवेक दहिया संग रोमांटिक अंदाज में दिख रही हैं।
साझा की गई तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड कलर का खूबसूरत लंहगा पहने दिख रही हैं।
इस तस्वीर में विवेक दहिया पत्नी दिव्यांका का हाथ चूमते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अगर इसकी बात की जाए तो इसमें विवेक, दिव्यांका को गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं, जो उनके बीच प्यार को दिखा रहा है।
इसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए दिख रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री के हाथों पर विवेक नाम के कुछ अक्षर लिखे हुए हैं।
इसके अलावा अन्य तस्वीरों में दोनों के बीच का प्रेम नजर आ रहा है।
दिव्यांका त्रिपाठी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘विवेक, तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बेरंग हो सकती है। उम्मीद है कि ये प्यार से हाथ मिलाना, कपल पोज और आंखें मिलाना हमेशा यूं ही चलता रहेगा। रिश्ते बनाने में कुछ मेहनत लगती है, अच्छा है कि हम हमेशा इतने अच्छे पार्टनर मिलें।’
गोल्डन साड़ी में करिश्मा ने दिए स्टाइलिश पोज