अमर उजाला
Fri, 14 June 2024
विद्या बालन, प्रतीक गांधी, इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति अभिनीत दो और दो प्यार आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है
फिल्म निर्माता श्रीशा गुहा ठाकुरता के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से मिली जुली समीक्षा मिली है
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म शहरी रिश्तों, प्यार और विवाहेतर संबंधों की जटिलताओं के बारे में बात करती है
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने घोषणा की है कि दो और दो प्यार उनके प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है
फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'प्यार में पड़ो, फिर से, क्योंकि सिर्फ एक बार काफी नहीं है, दो और दो प्यार अब स्ट्रीमिंग हो रही है
सिनेमाघरों में यह फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हो गई, अब वहीं ओटीटी पर दर्शकों से खास उम्मीद है
टीवी की मां और फिल्मों की दादी है यह अभिनेत्री