इलियाना की रील में मस्ती करता दिखा बेटा, मलाइका ने किया कमेंट अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक रील शेयर की हैं, जिसमें उनके बेटे की कई तस्वीरें देखने को मिली हैं इस वीडियो में इलियाना के लाड़ले का चेहरा सामने से देखा जा सकता है, कुछ समय पहले उनके साइड लुक की तस्वीरें ही देखने को मिली थी इलियाना के बेटे का नाम कोआ फीनिक्स डोलन है, जो इस वीडियो में मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं वीडियो में कोआ को पानी और मिट्टी में खेलते हुए देखा सकता है इस प्यारी रील को देखकर अभिनेत्री मलायका अरोड़ा खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाईं, उन्होंने इस पर दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट करके अपना प्यार बरसाया बता दें कि इलियाना की पिछली फिल्म 'दो और दो प्यार' थी, जिसमें विद्या बालन और प्रतीक गांधी ने भी काम किया था ्