बॉक्स ऑफिस पर लगातार ठंडी पड़ती जा रही है 'डबल इस्मार्ट', जानें पांचवे दिन की कमाई

अमर उजाला

Mon, 19 August 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम @ram_pothineni

राम पोथिनेनी और संजय दत्त की तेलुगु फिल्म 'डबल इस्मार्ट' को रिलीज हुए आज पांचवा दिन है, इसने 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी

Image Credit : यूट्यूब @adityamusic

पांचवे दिन तक आते-आते 'डबल इस्मार्ट' का जोश ठंडा पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है

Image Credit : इंस्टाग्राम @ram_pothineni

इसने पहले दिन 7.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, दूसरे दिन कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई और कुल 1.5 करोड़ की ही कमाई हो पाई

Image Credit : इंस्टाग्राम @ram_pothineni

फिल्म ने तीसरे दिन 1.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और चौथे दिन मामूली बढ़त के साथ 1.6 करोड़ रुपये कमाए
Image Credit : इंस्टाग्राम @ram_pothineni

फिल्म ने आज यानी पांचवे दिन अभी तक कुल 0.36 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है, हालांकि, अभी पूरे आकंड़ें सामने नहीं आए है

Image Credit : यूट्यूब @adityamusic

लेकिन 'डबल इस्मार्ट' की कमाई इसी ओर इशारा कर रही है कि धीरे-धीरे दर्शक इससे मुंह फेर रहे हैं, फिल्म ने अभी तक 12.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है

Image Credit : इंस्टाग्राम @ram_pothineni

रक्षाबंधन पर सोनू सूद ने दिया खास संदेश

इंस्टाग्राम @sonu_sood
Read Now