अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
सोहा अली खान ने कुणाल खेमू के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'सेवई के बिना भी क्या ईद होती है? हमारी तरफ से आपको ईद मुबारक।' करीना कपूर और सैफ भी उनके घर पहुंचे।
'दंगल' फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'ईद मुबारक।'
अभिनेत्री गौहर खान ने अपने परिवार के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा, 'ईद मुबारक! अल्लाह सब पर कृपा करे।आमीन!'
अभिनेत्री संजीदा शेख ने पारंपरिक परिधान में तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'ईद मुबारक।'
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने अपनी और अपने बच्चों शहरान और इकरा की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को ईद की मुबारकबाद दी।
न सलमान, न शाहरुख और न ही अल्लू अर्जुन; ये शख्स बना देश का सबसे मशहूर एक्टर