पिता की फटकार ने बनाया 'टेलीविजन क्वीन'! कुछ ऐसा है एकता कपूर का सफर

अमर उजाला

Fri, 7 June 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम-@ektarkapoor

टीवी क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर आज 7 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं, वे इंडस्ट्री की सबसे सफल फीमेल प्रोड्यूसर हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम-@ektarkapoor
एकता कपूर दिग्गज अभिनेता जितेंद्र की बेटी हैं, उनके पिता सफल अभिनेता रहे हैं तो मां शोभा कपूर प्रोड्यूसर, लिहाजा बहुत कम उम्र से ही एकता का परिचय इंडस्ट्री से हो गया था
Image Credit : इंस्टाग्राम-@ektarkapoor

स्टारपुत्री होने के चलते एकता के शौक बचपन से ही पूरे हुए, आगे चलकर उन्होंने खूब पार्टी करनी शुरू कर दी, यह देख पिता जितेंद्र ने उन्हें पॉकेट मनी देना बंद कर दिया, यहीं से एकता का असली संघर्ष शुरू हुआ

Image Credit : इंस्टाग्राम-@ektarkapoor
महज 17 साल की उम्र में एकता ने काम ढूंढना शुरू कर दिया, उन्होंने एड फिल्ममेकर कैलाश सुरेंद्रनाथ के साथ इंटर्नशिप शुरू की, इसके बाद वे उसी एड कंपनी में नौकरी करने लगीं
Image Credit : इंस्टाग्राम-@ektarkapoor
एकता की मेहनत और लगन को देखते हुए आगे चलकर पिता ने उन्हें खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट दिया, एकता बतौर प्रोड्यूसर बालाजी टेलीफिल्म्स में काम करने लगीं 
Image Credit : इंस्टाग्राम-@ektarkapoor
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष एकता कपूर की नेटवर्थ करीब 103 करोड़ रुपये है
Image Credit : इंस्टाग्राम-@ektarkapoor

नागिन बनीं ये अभिनेत्रियां बिग बॉस में भी बिखेर चुकी हैं जलवा

सोशल मीडिया
Read Now