अमर उजाला
Wed, 12 March 2025
हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रोड्यूसर एकता कपूर ने अपने बढ़ते वजन को लेकर बात की। वह अपना वजन घटाने की बात साेशल मीडिया पर कर रही हैं। उन्हें क्या करना चाहिए वजन घटाने के लिए ये दर्शकों से पूछ रही हैं?
इंस्टाग्राम के अपने वीडियो के साथ एकता कपूर ने कैप्शन भी लिखा है - ‘ओजम्पिक हो जाए?’ दरअसल, यह एक तरह का इंजेक्शन है, जो डायबिटीज जैसी बीमारी के लिए इस्तेमाल होता है। लेकिन कुछ लोग वजन घटाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
हाल ही में एक्टर राम कपूर ने भी अपना 50 किलो से अधिक वजन कम किया है। साथ ही उन्होंने साफ भी किया है कि किसी तरह की दवा का इस्तेमाल नहीं किया।
अब एकता कपूर की पोस्ट देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि प्रोड्यूसर ये अपनी पोस्ट में ओजम्पिक की बात इसलिए की क्योंकि वह राम कपूर पर तंज कस रही हैं।
अपने इंस्टाग्राम वीडियो में एकता कपूर ने एक मशहूर फ्रैंचाइजी सीरीज का भी जिक्र किया, वह इस पर काम कर रही हैं। लेकिन यह सीरीज या सीरियल ‘नागिन 7’ नहीं है, इस बात को भी एकता ने स्पष्ट कर दिया है।
चहल के साथ फोटो वायरल होने पर महवश को हुआ तगड़ा फायदा, यहां जानें