अमर उजाला
Sun, 27 April 2025
एल्विश यादव जब-तब किसी ना किसी को सोशल मीडिया पर ट्रोल करते रहते हैं।
हाल ही में एल्विश यादव ने करण वीर मेहरा को पहलगाम हमले के बाद एक कविता बोलने पर ट्रोल किया।
एल्विश ने करण की वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘भाई, वोट क्या पाकिस्तान से आए थे?’ इस बात के जरिए वह करण पर तंज कस रहे थे कि ‘बिग बॉस 18’ जीतने के लिए क्या पाकिस्तानी लोगों ने उन्हें वोट दिए।
दरअसल, पाकिस्तानी फैंस ने भी ‘बिग बॉस 18’ के दौरान करण वीर मेहरा को सोशल मीडिया पर सपोर्ट किया।
करण को ट्रोल करने के बाद एल्विश ने अपनी ट्विटर डीपी पर फिल्म ‘शौर्य’ का एक सीन भी लगाया है, जिसमें केके मेनन नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘शौर्य’ का एक सीन आखिर एल्विश ने लगाया क्यों है? इसका पहलगाम हमले से क्या कनेक्शन है?
बताते चलें कि फिल्म ‘शौर्य’ में केके मेनन ने एक आर्मी ऑफिसर का रोल किया है, जो निजी कारणों से एक धर्म विशेष को बुरा-भला कहता है।
फिल्म ‘शौर्य’ और इसके सीन्स इन दिनों इंटरनेट पर भी खूब वायरल हैं।
समुद्र में गोता लगाने पहुंची रिद्धि डोगरा, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें