अमर उजाला
Fri, 24 January 2025
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल चल रहा है, फिल्म ओपनिंग डे से ही कमाई करने के लिए जूझ रही है
रिलीज से पहले भी फिल्म को काफी मुश्किलों और विवादों का सामना करना पड़ा है और अब बॉक्स ऑफिस पर भी इसने निराश किया
रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है
‘इमरजेंसी’ के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो इसने पहले सप्ताह में 14.41 करोड़ रुपये ही कमाए है
फिल्म ने ओपनिंग डे पर 2.5 करोड़ की कमाई के साथ शुरुआत की थी, जो बाद में घटती चली गई
इसने सबसे ज्यादा कमाई रिलीज के पहले वीकेंड पर 4.25 करोड़ की थी, जिसके बाद यह आंकड़ा धीरे-धीरे कम होता गया और 60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म पहले सप्ताह में लागत का 24 प्रतिशत ही कलेक्शन कर पाई है
फिल्मों में दिखी नेताजी की कहानी, ये अभिनेता बने सुभाष चंद्र बोस