अमर उजाला
Tue, 15 April 2025
हैरी पॉटर की 'हरमॉइनी' तो आपको याद ही होगी। इस किरदार को अभिनेत्री एमा वॉटसन ने निभाया है।
अभिनेत्री आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। क्या आपको पता है इस रोल को पाने के लिए अभिनेत्री को कितनी बार ऑडिशन देना पड़ा था? जानते हैं…
एमा वॉटसन का जन्म फ्रांस की राजधानी पेरिस में 15 अप्रैल 1990 को हुआ। जब वह पांच साल की थीं तब उनके पैरेंट्स अलग हो गए थे।
छह साल की उम्र में ही उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में होने लगी। अभिनेत्री पढ़ाई में भी खूब ध्यान लगाती थीं।
उन्होंंने थिएटर स्कूल में दाखिला लिया और अपनी एक्टिंग को संवारती रहीं।
एक दिन उन्हें अपने थिएटर में पता चला कि बेस्ट सेलिंग नॉवेल हैरी पॉटर की पहली किताब 'हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन' पर फिल्म बन रही है।
जिसमें एक किरदार के लिए लगभग उन्हीं की उम्र की लड़की की तलाश की जा रही है। इसके बाद ऑडिशन लेने वाले लोगों से एमा का परिचय भी करवाया गया।
इस किरदार के लिए लगभग आठ बार एमा का ऑडिशन हुआ था। हालांकि उन्होंने हरमॉइनी के किरदार के लिए पहले स्क्रीन टेस्ट में ही एमा को पसंद कर लिया था।
कई बार रिजेक्ट होने के बाद भी इस किरदार को पाने में एमा कामयाब रही थीं। 2001 में जब फिल्म रिलीज हुई तो बेहद सफल रही।
इस फिल्म की बदौलत एमा केवल 11 साल की उम्र में ही चाइल्ड सुपरस्टार बन गई थीं।
शादी की सालगिरह पर आलिया ने रणबीर के साथ शेयर की तस्वीर, सोनम और करीना ने किया कमेंट