अमर उजाला
Wed, 23 April 2025
पहलगाम हमले पर कई बॉलीवुड सितारों ने अपनी राय रखी है। सितारों ने इस हमले की निंदा की है।
इसी कड़ी में अभिनेता इमरान हाशमी ने भी इस हमले के बारे में एक्स पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आतंकवाद की कड़ी आलोचना की है।
इमरान हाशमी ने लिखा है 'पहलगाम में हुए भयानक आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हिंसा के लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है।'
इमरान हाशमी ने आगे लिखा है 'इस तरह के आतंकवादी कृत्य हमारी ताकत और एकता को हिला नहीं सकते।'
इमरान हाशमी ने पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए दुआ की है और कहा है कि न्याय की जीत होनी चाहिए।
बीते कल यानी 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में एक हमले में 28 लोगों की जान चली गई और 20 लोग जख्मी हो गए हैं।
आपको बता दें कि इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' कश्मीर में आतंकवाद पर बनी है। फिल्म में इमरान हाशमी ने बीएसएफ जवान की भूमिका निभाई है।
माधुरी दीक्षित ने पहलगाम आतंकी हमले पर जताया दुख, पीड़ित परिवार वालों को दीं संवेदनाएं