अमर उजाला
Sun, 8 August 2021
This browser does not support the video element.
फिल्मों में छोटे लेकिन दमदार रोल निभाकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली स्वरा भास्कर आज एक जाना पहचाना नाम हैं
9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में जन्मीं स्वरा के पिता का नाम चित्रपु उदय भास्कर है, जोकि एक स्ट्रेटजिक एक्सपर्ट हैं, उनकी मां इरा भास्कर जेएनयू में प्रोफेसर हैं
स्वरा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में ग्रेजुएशन और फिर जेएनयू से मनोविज्ञान में डिग्री हासिल की
फिल्मों मे एक्टिंग से पहले स्वरा थिएटर में काम करती थीं, 2008 में फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिये स्वरा मुंबई आईं
स्वरा को उनकी पहली ही फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में आलोचकों की खूब प्रशंसा मिली, इस फिल्म में वो तनु (कंगना रनौत) की सहेली बनी थीं
फिल्म रांझणा में भी स्वरा ने अपने बेहतरीन अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरीं और फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया
This browser does not support the video element.
अब तक स्वरा ने कई बेहतरीन फिल्में की हैं जिनमें से अनारकली ऑफ आराह,निल बटे सन्नाटा, वीरे दी वेडिंग, प्रेम रतन धन पायो और चिल्लर पार्टी वगैरह खास हैं
तनु वेड्स मनु में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए फिल्म फेयर का अवार्ड, और इसी फिल्म के लिए जी सिने अवार्ड, स्क्रीन अवार्ड्स और IIFA अवार्ड्स भी मिल चुका है
इसके अलावा भी फिल्मों में स्वरा को बेहतरीन अभिनय के लिये कई दूसरे पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है
स्वरा अभिनय के अलावा फिल्म प्रोड्यूसिंग का काम भी करती हैं
This browser does not support the video element.
टीवी की सबसे ज्यादा कमाऊ हसीनाएं