अमर उजाला
Thu, 13 February 2025
टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के खिलाफ नवंबर 2024 में केस दर्ज कराया था। उन्होंने हर्जाने के तौर पर 50 करोड़ रुपये मांगे थे।
इस मामले के बाद ईशा वर्मा ने अपनी मां पर की गई सभी विवादित पोस्ट डिलीट कर दी थी और अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया था।
ईशा और रुपाली का मामला अभी कोर्ट में चल रहा है। इसकी अगली सुनवाई ईशा के बर्थडे के दिन है। ऐसे में अब एक बार फिर से ईशा ने सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
ईशा वर्मा ने एक बार फिर अपना इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक किया और अपनी सौतेली मां रुपाली गांगुली को लेकर एक स्टोरी शेयर की है।
उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है कि "मेरे बर्थडे पर कोर्ट की अगली तारीख तय करने के लिए इस 'बुरी महिला' का धन्यवाद।"
उन्होंने आगे लिखा- "आप कितनी उदार हो, पिछले 4 महीनों से मेरी जासूसी करने और मेरी हर सोशल मीडिया एक्टिविटी की निगरानी रखने के लिए शुक्रिया।"
इन फिल्मी सितारों ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, एक तो मुंह पर काला कपड़ा बांधकर पहुंचे..