बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की महंगी कारें

अमर उजाला

Tue, 8 June 2021

Image Credit : PTI

अच्छे खान-पान और रहन-सहन के शौकीन होने के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों को महंगी कारों का भी शौक होता है

Image Credit : Instagram-Sunny Leone

जानिए 10 बॉलीवुड सितारों के बारे में जिनके पास हैं एक से एक महंगी कारें

Image Credit : Instagram-Amitabh Bachchan

This browser does not support the video element.

10. अर्जुन कपूर

इश्कजादे, गुंडे और संदीप और पिंकी फरार से चर्चा में आने वाले अर्जुन कपूर के पास मासेराती लेवांते है जिसकी कीमत 1.45 करोड़ रुपये है

Video Credit : Instagram- Arjun Kapoor

9. प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में मशहूर हुईं प्रियंका चोपड़ा को भी कारों का काफी शौक है, उनके पास मर्सिडीज मैबेक S650 है, जिसकी कीमत 2.73 करोड़ रुपये है
Image Credit : Instagram- Priyanka Chopra

8. जॉन अब्राहम

बॉलीवुड के माचो मैन जॉन अब्राहम अपनी फिटनेस और बेहतरीन फिजिक के लिए जाने जाते हैं, उनके पास लैम्बॉर्गिनी गैलार्डो है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये है
Image Credit : Instagram- John Abraham

7. संजय दत्त

बॉलीवुड के संजू बाबा अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं, उनके पास रेंज रोवर है जिसकी कीमत 2.33 करोड़ रुपये है
Image Credit : Instagram-Sanjay Dutt

6. अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को पढ़ने और लिखने के अलावा गाड़ियों का भी शौक है, उनके पास बेंटले कॉन्टिनेंटल है जिसकी कीमत 3.58 करोड़ रुपये है
Image Credit : Instagram- Amitabh Bachchan

5. रणवीर सिंह

बॉलीवुड के जॉली एक्टर रणवीर सिंह को तरह-तरह के अतरंगी कपड़ों के अलावा महंगी कारों का भी शौक है, उनके पास एस्टन मार्टिन रैपिड एस है जिसकी कीमत 3.8 करोड़ रुपये है
Image Credit : Instagram- Ranveer Singh

4. बादशाह

नए जमाने के उभरते रैपर के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले बादशाह को कारों का बड़ा शौक है, उनके पास 6.4 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस रैथ है
Image Credit : Instagram- Badshah

3. अजय देवगन

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन भी कारों के शौक के मामले में पीछे नहीं हैं , उनके पास 6.95 करोड़ की रोल्स रॉयस कुलीनन है

Image Credit : Instagram- Ajay Devgn

This browser does not support the video element.

2. ऋतिक रोशन

ऋतिक के पास लुक्स, फिजिक और शानदार एक्टिंग के अलावा खूबसूरत रोल्स रॉयस घोस्ट सीरीज कार भी है जिसकी कीमत 7 करोड़ रुपये है
Video Credit : Instagram- Hrithik Roshan

1. शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के पास वैसे तो कई कारें हैं लेकिन उनकी शान की सवारी बुगाती वेरॉन है जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये है
Image Credit : Instagram-ShahRukh Khan

इन फिल्मों ने बनाई शाहरुख-काजोल की जोड़ी

Instagram- Kajol
Read Now