गैर हिंदी भाषा के गानों में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं ये गायक

अमर उजाला

Wed, 19 June 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

संगीत की दुनिया में भाषा की कोई सीमा नहीं होती, सुनने वाले को किसी भी भाषा का कोई भी गाना पसंद आ सकता है, भले ही वो उस भाषा को जरा भी नहीं जानता हो

Image Credit : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial

ठीक इसी तरह किसी एक भाषा को बोलने वाला भी दूसरी भाषा में मधुर से मधुर गीत गा सकता है, बॉलीवुड में भी अपने नाम का लोहा मनवा चुके कई गायक ऐसे हैं, जो गैर हिंदी भाषा में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @shreyaghoshal

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनू दक्षिण भारतीय फिल्मों में 100 से भी ज्यादा गाने गा चुके हैं, साल 1996 में उन्होंने 'येलो यारो हेगो' नाम से अपना पहला कन्नड़ गाना गाया था

Image Credit : इंस्टाग्राम @sonunigamofficial

बेनी दयाल अपने अब तक के करियर में 'बदतमीज दिल', 'कैसे मुझे' और 'लत लग गई' समेत कई हिट गाने दे चुके हैं, वो मलयालम गीतों के लिए भी जाने जाते हैं, 'ओमाना पेने', 'ओरु कान जादाई' और 'कोडु पोट्टा' उनके कुछ मशहूर गाने हैं
Image Credit : इंस्टाग्राम @bennydayalofficial

पलक मुच्छल भी अपने दक्षिण भारतीय गानों को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं, पलक तमिल और कन्नड़ भाषा में कई गाने गा चुकी हैं, इनमें 'निजामा काड़ा', 'ना माधी ओ' और 'उन्नाल उन्नाल उन निनाइवल' प्रमुख हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @palakmuchhal3

श्रेया घोषाल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बाहर भी काफी ज्यादा मशहूर हैं, उन्होंने केवल तमिल या तेलुगु ही नहीं, बल्कि मलयालम, मराठी, कन्नड़, उड़िया, गुजराती, पंजाबी, असमिया भाषा में भी गाने गाए हैं, 'काथिरुन्नु काथिरुन्नु', 'थलाचीथलाची' और 'मिरुथा मिरुथा' उनके कुछ प्रमुख गैर हिंदी भाषा के गाने हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @shreyaghoshal

शो के सेट पर झगड़ चुकी हैं टीवी की ये चहेती जोड़ियां

इंस्टाग्राम
Read Now