अमर उजाला
Thu, 13 February 2025
अभिनेता फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के साथ अपनी बेटी अकीरा का 18वां जन्मदिन मनाया।
तस्वीर में अकीरा खुशी-खुशी सेल्फी लेती दिख रही हैं। जबकि फरहान उनके पीछे खड़े होकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।
तस्वीर के साथ फरहान ने एक भावुक और प्यारा संदेश लिखा, "जन्मदिन मुबारक अकिरा तुम आगे बढ़ो और अपनी बेहतरीन शख्सियत बनो मैं तुम्हारे साथ हूं। तुमसे प्यार करता हूं।"
पोस्ट करते ही फैंस और करीबियों ने शुभकामनाएं देनी शुरू कर दी, फरहान की बहन फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने दिल और गले लगाने वाला इमोजी कमेंट में लगाया। दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी अकीरा को 18वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
फरहान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' के रिलीज के लिए तैयार हैं।
इस फिल्म को फरहान जोया अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ प्रोड्यूस कर रहे हैं।
रणवीर इलाहाबादिया विवाद पर एआर रहमान ने विक्की कौशल के साथ मिलकर ली चुटकी