अमर उजाला
Fri, 20 February 2026
फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने साड़ी में पोज दिए हैं।
एक तस्वीर में फातिमा एक ट्रॉफी लिए हुए हैं। ऐसा लगता है कि उन्हें 'गुस्ताख इश्क' के लिए आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड मिला है।
तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा है 'महारानी वाइब्स'।
फातिमा सना शेख को आखिरी बार फिल्म 'गुस्ताख इश्क' में देखा गया था।
इसमें विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी अहम किरदारों में थे।
इससे पहले वह 'आप जैसा कोई' में आर माधवन के साथ नजर आई थीं।
फिल्म 'चाची 420' से अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री शो 'न्याय' का हिस्सा होंगी।
घटने लगा 'ओ रोमियो' का खुमार, उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही 'तू या मैं'