अमर उजाला
Thu, 24 April 2025
अभिनेत्री रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी’ की तीसरी किस्त का एलान कर दिया गया है। ‘मर्दानी 3’ 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘मर्दानी’ महिला केंद्रित फ्रेंचाइजी है। यह फिल्म महिलाओं के प्रति अपराधों और इनसे लड़ने की उनकी शक्ति को प्रदर्शित करती है। इसी तरह कई अन्य बॉलीवुड फिल्में हैं, जिनकी कहानी केवल महिला के इर्द-गिर्द घूमती है।
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ ने सिर्फ भारत में 597.99 करोड़ की कमाई की। इसने कई रिकॉर्ड तोड़े और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
‘द केरल स्टोरी’ में अदा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म ने भारत में 241.74 करोड़ की कमाई की थी।
कंगना रनौत और आर माधवन की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 150.71 करोड़ रुपये कमाए थे।
आलिया भट्ट की ‘राजी’ ने 123.74 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म में आलिया भट्ट ने एक एजेंट की भूमिका अदा की है।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगुबाई काठियावाड़ी’ ने 180 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की हालत पस्त, जानें कुल कितनी हुई कमाई?