अमर उजाला
Tue, 18 March 2025
दक्षिण भारतीय फिल्मों की दुनिया में दिग्गज निर्देशक के रूप में पहचाने जाने वाले एआर मुरुगादॉस ने कई फिल्में बनाई हैं ।
आज जानेंगे एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी हिंदी फिल्मों के बारे में।
साल 2014 में 'हॉलीडे' फिल्म रिलीज हुई, जिसमें अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में थे। एआर मुरुगादॉस की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी, जिसने 112.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
सोनाक्षी सिन्हा ने 'अकीरा' फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी, जो 2016 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, जो 32 करोड़ रुपये में बनी थी और इसने सिर्फ 28.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
आमिर खान और असिन अभिनीत फिल्म 'गजनी' साल 2008 में रिलीज हुई थी। यह एआर मुरुगादॉस की ही तमिल फिल्म का हिंदी वर्जन था, जिसे उन्होंने खुद निर्देशित किया था। यह फिल्म 114 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म थी।
सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' सिनेमाघरों में ईद के दिन रिलीज होने वाली है। एआर मुरुगादॉस को अपनी इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा उनके साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।
इस एक्टर ने कही चार शादी करने की बात, मौलाना ने दिया ये जवाब