अमर उजाला
Tue, 22 August 2023
बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर और एक्ट्रेस कंगना रनौत के आपस का झगड़ा किसी से छुपा नहीं है
अक्सर ही किसी ना किसी मौके पर कंगना करण पर तीखे बोल के बाण छोड़ती रहती हैं
हाल ही में करण ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना की फिल्म इमरजेंसी को लेकर कुछ ऐसा कहा कि लोग तकरार के बीच दोस्ती की उम्मीद करने लगे हैं
हाल ही में जब करण से पॉलिटिकल स्टोरी बेस्ड फिल्मों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कंगना की फिल्म का नाम मेंशन किया
करण ने कहा- मैं फिल्म 'इमरजेंसी' देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं
करण का ये बयान कंगना से अनबन के लगभग 6 साल बाद आया है
साल में दो बार बर्थडे मनाती हैं ये एक्ट्रेस!