क्या निर्माता बनाने जा रहे 'शैतान' का सीक्वल? अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'शैतान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं निर्माताओं ने आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें अजय, आर माधवन और ज्योतिका की झलक देखने को मिली है 'शैतान' के ट्रेलर लॉन्च पर निर्माताओं ने फिल्म का सीक्वल बनाने की योजना का खुलासा किया है निर्माता कुमार मंगत पाठक ने कहा, 'फिल्म की शूटिंग 40 दिनों में पूरी हो गई थी और अब इसके सीक्वल को बनाने की योजना है' इस फिल्म में आर माधवन खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे विकास बहल निर्देशित फिल्म 'शैतान' एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ---fjfjk