अमर उजाला
Sat, 2 March 2024
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है
सूची में भोजपुरी स्टार और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी का नाम भी शामिल है
हेमा मालिनी उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनावी मैदान में होंगी
सूची में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाया गया है
रवि किशन को एक बार फिर गोरखपुर से चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है, वे 2019 में यहां से जीतकर संसद पहुंचे थे
मनोज तिवारी को एक बार फिर उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, वे यहां से दो बार चुनाव जीत चुके हैं
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' एक बार फिर आजमगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने 2022 उपचुनाव में सपा के धर्मेंद्र यादव को हराया था
इसके अलावा बंगाली अभिनेत्री लॉकेट चटर्जी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है, वे 2019 में हुगली से सांसद चुनी गईं थीं
मलयालम सुपरस्टार और भाजपा नेता सुरेश गोपी को केरल की त्रिशूर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है
ढूंगा पर सपना का धमाल, लटकों-झटकों से जीते दिल