अमर उजाला
Wed, 21 May 2025
78वें कान फिल्म फेस्टिवल में एक के बाद एक भारतीय सेलेब्स का जलवा देखने को मिल रहा है।
कान 2025 में फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपनी मौजदूगी से फैंस को इंप्रेस किया।
फिल्म ‘होमबाउंड’ के प्रीमियर के चलते ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर के साथ करण भी पहुंचे।
करण जौहर का कान फिल्म फेस्टिवल से एक और लुक सामने आया है। ब्लैक लॉन्ग कोट में करण जच रहे हैं।
फिल्ममेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उनका ब्लैक सूट-बूट नजर आ रहा है।
करण के ब्लैक लॉन्ग कोट पर लाल रंग के गुलाब का प्रिंट भी उनके लुक में चार चांद लगा रहा है।
करण ने रोहित बाल के डिजाइन किए आउटफिट को पहना है। यह जानकारी उन्होंने फोटो के कैप्शन में दी।
डायरेक्टर-प्रोड्यूसर के इस लुक पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों को उनका लुक पसंद आया है।
कान के रेड कार्पेट पर भी करण ने अपने लुक से काफी सुर्खियां बटोरीं। करण सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए।
करण जौहर का ये आउटफिट मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। उन्होंने एक कस्टम आउटफिट पहना जो रॉयल ब्लू और गोल्डन कलर पैलेट में था।
कान से सामने आए अदिति राव हैदरी और जान्हवी कपूर के लुक्स, यहां पढ़ें डिटेल्स