अमर उजाला
Sat, 19 April 2025
हाल ही में खबर मिली कि फिल्ममेकर श्रीजीत मुखर्जी को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
शनिवार को श्रीजीत को सीने में दर्द की शिकायत हुई।
फिल्ममेकर को तुरंत ही दक्षिण कोलकाता के अस्पताल में दोहपर 12.30 बजे भर्ती कराया गया।
श्रीजीत की जरूरी स्वास्थ्य जांच की गई, अब उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
श्रीजीत की उम्र इस समय केवल 47 वर्ष है। वह नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर हैं।
श्रीजीत की हाल ही में एक फिल्म ‘किलबिल सोसायटी’ रिलीज हुई। यह बंगाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।
जल्द ही वह अपनी एक और बंगाली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे।
हिंदी में भी ‘बेगम जान’ और ‘शेरदिल-द पीलीभीत सागा’ जैसी फिल्में श्रीजीत ने बनाई हैं।
तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘ओडेला 2’ रही फीकी, ‘गुड बैड अग्ली’ की रफ्तार जारी, जानिए कलेक्शन