अमर उजाला
Wed, 21 May 2025
हॉलीवुड की फिल्म 'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।
फिल्म की रिलीज का आज सातवां दिन है। आज भी फिल्म ने ठीक ठाक कमाई कर ली है।
'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' भारत में 15 मई को रिलीज हुई थी।
फिल्म ने पहले दिन 4.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
फिल्म ने सबसे ज्यादा रविवार को कमाई की थी। इस दिन फिल्म ने 6.6 करोड़ रुपये कमाए थे।
आज की कमाई की बात करें तो फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 1.69 करोड़ का कारोबार किया है।
इस तरह से देखें तो 'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' ने भारत में टोटल 29.74 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म 'फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स' को टॉम क्रूज की 'मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग' से टक्कर मिल रही है।
रिश्तों में क्या जरूरी है? राधिका पंडित ने दिए टिप्स