सना खान बोलीं- बाद में एहसास हुआ कि ग्लैमर वर्ल्ड के लिए नहीं बनी हूं

अमर उजाला

Thu, 19 September 2024

Image Credit : इंस्टाग्राम

सना खान मनोरंजन जगत की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, इन दिनों वो अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम

सना ने हाल ही में, टेली मसाला को दिए साक्षात्कार में इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले को लेकर बातचीत की

Image Credit : इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान खर्च बढ़ता जा रहा था और कमाई नहीं हो रही थी, उस वक्त उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बनाने के बारे में सोचा

Image Credit : इंस्टाग्राम

सना ने कहा कि उन्हें लगा कि वो छोटे कपड़ों में फोटो डालकर युवाओं को गलत सीख दे रही हैं, ये उन्हें अच्छा नहीं लगता था
Image Credit : इंस्टाग्राम

उन्होंने कहा कि उन्हें बाद में इस बात का एहसास हुआ कि वो ग्लैमर वाली दुनिया के लिए नहीं बनी हैं 

Image Credit : इंस्टाग्राम

सना ने आगे बताया कि इस्लाम अपनाने से तीन-चार दिन पहले ही उन्होंने हिजाब पहनना शुरू किया था, उन्होंने कहा कि पति ने उनसे कहा था कि अगर दिल कहता हो तभी इस रास्ते पर चलना 

Image Credit : इंस्टाग्राम

नेहा शर्मा ने थाईलैंड के स्विमिंग पूल से साझा कीं हॉट तस्वीरें

इंस्टाग्राम@nehasharmaofficial
Read Now