अमर उजाला
Tue, 7 September 2021
16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पैदा हुईं लारा दत्ता के पिता एलके दत्त पंजाबी जबकि मां जेनिफर दत्त एंग्लो इंडियन हैं
1991 में लारा दत्ता का परिवार उत्तर प्रदेश से बैंगलुरु आकर बस गया,इसके बाद लारा की पूरी पढ़ाई यहीं पर हुई
लारा ने सबसे पहले मिस इंटरकॉन्टिनेंटल 1997 का खिताब अपने नाम किया
साल 2000 लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया
This browser does not support the video element.
लारा दत्ता ने 2003 में फिल्म अंदाज से बॉलीवुड में एंट्री ली जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई
लारा को अंदाज फिल्म के लिए फिल्म फेयर के बेस्ट फीमेल डेब्यू सम्मान से भी नवाजा गया था
लारा दत्ता ने काल, नो एंट्री ,बिल्लू और हॉउसफुल जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया
साल 2010 में उन्होंने विनय पाठक के साथ चलो दिल्ली मूवी की, जो दर्शको को कुछ खास रिझा नहीं सकी
This browser does not support the video element.
लारा दत्ता साल 2011 में टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ शादी के बंधन में बंध गईं, उनकी एक बेटी है जिसका नाम सायरा भूपति है
हाल ही में लारा दत्ता फिल्म बैलबॉटम में नजर आई हैं जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का एक चुनौतीपूर्ण किरदार निभाया है
This browser does not support the video element.
फिलहाल लारा दत्ता अपने अभिनय, फिटनेस और खूबसूरती से आज भी लोगों के दिल में जगह बनाएं हुए हैं
चाइल्ड सिंगर से टीवी होस्ट तक