अक्षय-आमिर से लेकर रणबीर कपूर तक, पर्दे पर पगड़ी बांधे सरदार के लुक में जंचे ये एक्टर

अमर उजाला

Wed, 9 July 2025

Image Credit : सोशल मीडिया

इन दिनों अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म में अजय देवगन ने सरदार की भूमिका निभाई है।

Image Credit : सोशल मीडिया

अजय देवगन से पहले भी कई अभिनेता पर्दे पर पगड़ी बांधकर सरदार के किरदार में नजर आए हैं। जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन से एक्टर हैं शामिल।

Image Credit : सोशल मीडिया

आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में सरदार का किरदार निभाया था। लाल सिंह के रोल में वो पर्दे पर पगड़ी बांधे नजर आए थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

सैफ अली खान
अभिनेता सैफ अली खान ने 2009 में आई फिल्म ‘लव आजकल’ में पगड़ी पहनी थी। फिल्म में वीर सिंह के किरदार में सैफ पगड़ी पहने सरदार के लुक में काफी जमे थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

अजय देवगन
अजय देवगन 2012 में आई ‘सन ऑफ सरदार’ में भी जस्सी सिंह के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में उन पर पगड़ी काफी जंची थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार
फिल्म ‘सिंह इज किंग’ में हैप्पी सिंह के किरदार में अक्षय कुमार पगड़ी बांधे नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी और अक्षय के किरदार को पसंद किया गया था।

Image Credit : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही फिल्म ‘रॉकेट सिंह’ में सरदार की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनका किरदार हरप्रीत सिंह बेदी पगड़ी में नजर आया था।

Image Credit : सोशल मीडिया

सलमान खान
भाईजान सलमान खान ने फिल्म ‘अंतिम’ में पर्दे पर सरदार की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में सलमान पुलिस वाले बने थे और उन्होंने पगड़ी पहनी थी।

Image Credit : सोशल मीडिया

अनिल कपूर
अलग-अलग तरह के किरदार निभाने वाले अनिल कपूर ने फिल्म ‘मुबारकां’ में पगड़ी पहने सरदार की भूमिका निभाई थी। इस किरदार में अनिल काफी जंचे थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन
6 फिट से ऊपर की लंबाई वाले अभिषेक बच्चन फिल्म ‘मनमर्जियां’ में रॉबी भाटिया के किरदार में पगड़ी बांधे काफी जमे थे। फिल्म में वो सरदार बने थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

फरहान अख्तर
फरहान अख्तर अपनी सुपरहिट फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में भारतीय धावक मिल्खा सिंह के किरदार में नजर आए थे। फिल्म में पगड़ी वाले लुक में फरहान जंचे थे।

Image Credit : सोशल मीडिया

बिकनी और शॉर्ट्स के बाद अब देखिए श्वेता तिवारी का नया लुक

इंस्टाग्राम @shweta.tiwari
Read Now