अमर उजाला
Fri, 2 May 2025
राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
9 मई को रिलीज होने वाली यह फिल्म टाइम लूप की कहानी पर आधारित है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी प्रमुख भूमिका में नजर आ रही हैं।
‘भूल चूक माफ’ से पहले भी टाइम लूप पर आधारित कई फिल्में बॉलीवुड में बन चुकी हैं। जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
2016 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और कटरीना कैफ की फिल्म ‘बार बार देखो’ में भी टाइम लूप की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा का किरदार भविष्य को देखने लगता है और उसमें पहुंच जाता है।
कुणाल खेमू की फिल्म ‘भाग जॉनी’ भी टाइम लूप पर आधारित है। फिल्म में जॉनी हर दिन एक ही दिन को दोहराता है। इस थ्रिलर में कुणाल खेमू ने जॉनी की भूमिका निभाई है।
तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन की फिल्म 'लूप लपेटा' की कहानी में भी टाइम लूप को दिखाया गया है। फिल्म की कहानी सावी द्वारा अपने बॉयफ्रेंड को बचाने पर है। जिसमें वो टाइम ट्रेवल में फंस जाती है।
अक्षय कुमार-ऐश्वर्या रॉय की फिल्म ‘एक्शन रिप्ले’ में टाइम ट्रैवल को दिखाया गया है। जिसमें अक्षय-ऐश्वर्या के लड़के बने आदित्य रॉय कपूर टाइम मशीन के जरिए पीछे जाकर अपने माता-पिता की लव लाइफ के बारे में जानते हैं।
2008 में आई ‘लव स्टोरी 2050’ हरमन बावेजा की पहली फिल्म है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा उनके साथ प्रमुख किरदार में हैं। इस फिल्म की कहानी भी टाइम ट्रैवल पर आधारित। जिसमें टाइम मशीन के जरिए हीरो फ्यूचर में जाता है।
बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘रेट्रो’ और ‘हिट 3’ की शानदार शुरूआत, नानी पर भारी पड़े सूर्या