अमर उजाला
Wed, 14 May 2025
78वें कान फिल्म फेस्टिवल का शानदार आगाज हो चुका है। पहले दिन बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरा। मल्टीकलर ऑफ शोल्डर ड्रेस में उर्वशी काफी खूबसूरत लगीं।
कान 2025 में भारत के लिए गर्व की बात ये रही कि इस बार भारत की पायल कपाड़िया बतौर जूरी सदस्य फेस्टिवल में शामिल हुईं।
हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो के साथ फोटो प्रोटोकॉल शुरू हुआ। सबसे पहले डी नीरो कार्पेट पर उतरे।
समारोह में हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डी नीरो को कान के सबसे बड़े सम्मान पाम डी'ओर से सम्मानित किया गया।
फेस्टिवल में हॉलीवुड अभिनेता और निर्माता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने भी शिरकत की। उन्होंने रॉबर्ट डी नीरो को पाम डी'ओर अवॉर्ड दिया।
ब्लैक ड्रेस में बेला हदीद काफी खूबसूरत लगीं। उन्होंने रेड कार्पेट पर कई पोज भी दिए।
अभिनेत्री जूलियट बिनोचे फीचर फिल्म्स जूरी की अध्यक्ष रहीं। वो व्हाइट ड्रेस में नजर आईं।
अमेरिकी अभिनेत्री और पूर्व फैशन मॉडल हैल बेरी ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आईं।
निर्देशक एमिली बोन्निन ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने रेड कार्पेट पर कैमरे के सामने पोज भी दिए।
हॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर क्वेंटिन टैरेंटिनो ब्लैक सूट में नजर आए।
एक तस्वीर में क्वेंटिन टैरेंटिनो अपनी पत्नी डेनिएला के साथ पोज देते नजर आए। दोनों काफी खूबसूरत लग रहे थे।
अभिनेत्री इवा लोंगोरिया गोल्डेन और ब्लैक ड्रेस में कान के पहले दिन रेड कार्पेट पर काफी खूबसूरत नजर आईं।
स्पैनिश अभिनेत्री रोजी डी पाल्मा कान में काफी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। ब्लैक ड्रेस में ब्लैक चश्मे के साथ वो हाथ में चाइनीज फैन लिए दिखीं।
फ्रांस की अभिनेत्री और निर्माता जूली गायेट पिंक ड्रेस में कान में अपनी मुस्कुराहट बिखेरती दिखीं।
अभिनेत्री जूलिया गार्नर भी रेड कार्पेट पर खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेड पर सितारों का जलवा, 'तोता परी' बनीं उर्वशी