अमर उजाला
Tue, 22 July 2025
ओटीटी का वर्चस्व लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग सिनेमाघरों के मुकाबले ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद कर रहे हैं।
जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखा गया है और ट्रेंडिंग में बनी रहती हैं।
आरआरआर
इस लिस्ट में पहले नंबर पर है एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखा गया है। इसे 4 करोड़ 36 लाख से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
जवान
दूसरे नंबर पर है शाहरुख खान की ‘जवान’, जिसे 3 करोड़ 19 लाख लोगों ने नेटफ्लिक्स पर देखा और पसंद किया है। इस फिल्म को एटली ने डायरेक्ट किया है।
गंगूबाई काठियावाड़ी
लिस्ट में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का भी नाम शामिल है। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 2 करोड़ 96 लाख बार देखा गया है।
लापता लेडीज
ऑस्कर के लिए भेजी गई किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को भी नेटफ्लिक्स पर काफी पसंद किया गया। यह फिल्म 2 करोड़ 95 लाख से ज्यादा व्यूज के साथ लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
एनिमल
रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ भी इस लिस्ट में शामिल है। ‘एनिमल’ को नेटफ्लिक्स पर 2 करोड़ 92 लाख लोगों ने देखा है।
क्रू
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर ‘क्रू’ को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास सफलता नहीं मिली थी। लेकिन नेटफ्लिक्स पर आने के बाद फिल्म को काफी पसंद किया गया। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 2 करोड़ 72 लाख व्यूज मिले हैं।
महाराजा
नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में विजय सेतुपति की सुपरहिट फिल्म ‘महाराजा’ भी शामिल है। इसे नेटफ्लिक्स पर 2 करोड़ 70 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है
पारंपरिक पोशाक में शिल्पा शेट्टी ने दिए जबरदस्त पोज