अमर उजाला
Sun, 6 April 2025
जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ फरवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लेकिन कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि, अब ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं।
लवयापा पहली ऐसी फिल्म नहीं है, जो सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद ओटीटी पर पसंद की गई हो। इससे पहले भी कई ऐसी फिल्में हैं।
सनम तेरी कसम
2016 में आई रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई थी। हालांकि, बाद में जब फिल्म ओटीटी पर आई तो इसे काफी पसंद किया गया। यही वजह रही कि जब फिल्म को री-रिलीज किया गया तो इसने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए।
तुम्बाड
सोहम शाह की कल्ट फिल्म बन चुकी ‘तुम्बाड’ 2018 में जब रिलीज हुई थी, तो फ्लॉप साबित हुई थी। क्योंकि फिल्म के बारे में कोई चर्चा ही नहीं हुई। हालांकि, बाद में ओटीटी पर आने पर फिल्म काफी पसंद की गई और ये हिंदी सिनेमा की एक कल्ट फिल्मों में गिनी जाने लगी।
थप्पड़
तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। बाद में जब ओटीटी पर ये फिल्म रिलीज हुई तो दर्शकों ने फिल्म को काफी पसंद किया।
अक्टूबर
शूजित सिरकार द्वारा निर्देशित वरुण धवन की फिल्म ‘अक्टूबर’ एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है। फिल्म जब रिलीज हुई तो इसे पसंद नहीं किया गया। हालांकि, बाद में ओटीटी पर आने के बाद फिल्म की काफी तारीफें हुईं।
खेल खेल में
अक्षय कुमार, तापसी पन्नू और फरदीन खान की अहम भूमिकाओं वाली फिल्म ‘खेल खेल में’ एक मजेदार कॉमेडी फिल्म होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। हालांकि, बाद में ओटीटी पर इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
इमरजेंसी
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ काफी विवादों के बाद इस साल जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन फिल्म कब आई, कब चली गई। किसी को पता ही नहीं चला। हालांकि, बाद में जब फिल्म ओटीटी पर आई, तो लोगों ने इसे पसंद किया।
जीनत अमान ने मनोज कुमार के निधन पर जताया दुख, इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट